भोजपुरी फिल्म जगत के मशहूर अभिनेता पवन सिंह का वीडियो आए दिन इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। इंटरनेट पर उनके चाहने वालों की संख्या लगातार की बढ़ती जा रही है। लोग उनकी फिल्मों को और म्यूजिक एल्बम को बेहद पसंद करते हैं। बता दें, पवन सिंह को उनकी गीत 'लॉलीपॉप लागेलु' से पहचान मिली थी। यह गाना इतना हिट हुआ था कि लोग आज भी इस गाने की डिमांड करते हैं।
पिछले साल का है वीडियो
इसी क्रम में आज हम आपको पवन सिंह एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसमें वह इस गाने को लंदन की सड़क पर गाते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें, यह वीडियो पिछले साल का है। इस वीडियो में पवन सिंह के साथ निरहुआ दिनेश लाल यादव और अक्षरा सिंह भी साथ नजर आ रही हैं। यह वीडियो लंदन का है, जहां सड़क किनारे सभी के डिमांड पर पवन सिंह 'लॉलीपॉप लागेलु' गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं।
21 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो
इस वीडियो को यूट्यूब चैनल Pawan Singh Official द्वारा पिछले साल अपलोड किया गया था। 5 नवंबर 2017 को अपलोड किए गए इस वीडियो को अब तक 2,145,384 बार देखा जा चुका है। बता दें, हाल ही में पवन सिंह ने ज्योती सिंह से शादी की। इससे पहले उनकी पहली पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद उन्होंने काफी वक्त तक शादी से दूरी बनाए रखी और आखिरकार वह शादी के बंधन में बंध गए।
देखिए वीडियो:
'वांटेड' में नजर आएंगे पवन सिंह
गौरतलब है कि पवन सिंह मूल रूप से बिहार के आरा के रहने वाले हैं और उन्होंने कई भोजपुरी फिल्मों और सैकड़ों एल्बम में काम किया है। पवन ने बतौर सिंगर ही अपने करियर की शुरुआत की थी। उनका पहला एलबम 1997 में आया था। पवन ने 'पवन राजा', 'भोजपुरिया राजा', 'सत्या' और 'सरकार राज' जैसी फिल्मों में काम किया है। पवन सिंह की आने वाली फिल्म का नाम 'वांटेड' है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें