Breaking

शनिवार, 25 अप्रैल 2026

गर्मियों का एनर्जी बूस्टर, स्वाद में लाजवाब तो सेहत के लिए फायदेमंद शिकंजी

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। गर्मियों की चिलचिलाती धूप और लू से बचने के लिए ठंडी-ठंडी शिकंजी बेहतर विकल्प है। स्वाद में लाजवाब और सेहत के लिए वरदान साबित होने वाला यह पारंपरिक पेय गर्मी के मौसम में शरीर को तुरंत ऊर्जा, ठंडक और हाइड्रेशन प्रदान करता है।

नींबू, काला नमक, भुना जीरा और पुदीने से बनी शिकंजी न सिर्फ प्यास बुझाती है, बल्कि कई स्वास्थ्य लाभ भी देती है। शिकंजी शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करती है, जो पसीने के साथ निकल जाते हैं। इसमें मौजूद नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है, जो इम्युनिटी बढ़ाता है और शरीर से विषाक्त पदार्थों को शरीर से निकालने में मदद करता है।

यही नहीं शिकंजी के सेवन से पाचन क्रिया में सुधार होती है। यह लिवर की सफाई करता है और जोड़ों के दर्द से भी राहत दिलाता है। वजन घटाने की चाह रखने वालों के लिए शिकंजी एक अच्छा विकल्प है। नींबू में पाया जाने वाला पेक्टिन फाइबर भूख को नियंत्रित रखता है और कैलोरी कम करने में सहायक होता है। भुना जीरा पाचन को मजबूत बनाता है, सूजन कम करता है और डायबिटीज को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

वहीं, पुदीना ताजगी का एहसास कराता है और डिटॉक्स प्रक्रिया को तेज करता है। गर्मी में शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ ही शिकंजी पाचन एंजाइमों को सक्रिय करती है। शिकंजी गर्मियों में होने वाली पानी की कमी को पूरा करती है और पसीने से निकलने वाले नमक की भरपाई भी करती है।

यह एक एनर्जी देने वाली ड्रिंक है, जो पूरे दिन तरोताजा रखती है। गर्मियों में बाजार के ठंडे पेय की बजाय घर पर बनी शिकंजी का सेवन न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि सेहत के लिए भी ज्यादा फायदेमंद है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, गर्मी के मौसम में रोजाना एक-दो गिलास शिकंजी पीने से थकान कम होती है, त्वचा की रंगत निखरती है और पाचन संबंधी समस्याएं दूर रहती हैं।

शिकंजी घर पर ही बनाई जा सकती है। यह बनाना भी बहुत आसान है -ताजा नींबू का रस, ठंडा पानी, थोड़ा सा काला नमक, भुना जीरा पाउडर और पुदीना मिलाकर तैयार करें।

--आईएएनएस

एमटी/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Advertisement :

loading...