Breaking

गुरुवार, 26 मार्च 2026

वांग यी ने 'समुद्री जैव विविधता पर समझौते' की तीसरी तैयारी बैठक में वीडियो संबोधन दिया

बीजिंग, 26 मार्च (आईएएनएस)। 25 मार्च को चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने समुद्री जैव विविधता पर समझौते के पक्षकारों के सम्मेलन की तैयारी समिति के तीसरे सत्र को वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि इस समझौते का पूरा होना और उसका लागू होना बहुपक्षवाद की जीत है और वैश्विक महासागर शासन में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इस समझौते का पूर्ण और प्रभावी कार्यान्वयन पूरी मानवता के साझा हितों के लिए बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि चीन संयुक्त राष्ट्र का मजबूत समर्थक, रक्षक और सहभागी रहा है। मौजूदा जटिल और अस्थिर अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के बीच, चीन संयुक्त राष्ट्र की केंद्रीय भूमिका का दृढ़ समर्थन करता है और बहुपक्षवाद का एक अहम स्तंभ बना हुआ है।

वांग यी ने यह भी कहा कि चीन की समुद्री सभ्यता लंबी और समृद्ध रही है। लगभग 600 वर्ष पहले, चीनी नाविक चंग हे ने सात समुद्री यात्राएं की थीं, जिनके जरिए विभिन्न देशों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध और आदान-प्रदान को बढ़ावा मिला। आज चीन आधुनिकीकरण के साथ-साथ महासागरों की सुरक्षा और उनके सतत उपयोग को समान महत्व दे रहा है, और पृथ्वी पर जीवन के साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण के लिए प्रयासरत है।

उन्होंने आगे कहा कि वैश्विक महासागर शासन में योगदान देने के लिए चीन की इच्छाशक्ति और क्षमता दोनों मजबूत हैं। चीन ने समुद्री जैव विविधता पर समझौते के सचिवालय को दक्षिण चीन के फूच्येन प्रांत के श्यामन शहर में स्थापित करने का प्रस्ताव भी दिया है, जो एक प्रमुख विकासशील देश के रूप में उसकी जिम्मेदारी को दर्शाता है। चीन सभी पक्षों के साथ मिलकर इस समझौते के प्रभावी कार्यान्वयन को आगे बढ़ाने और अधिक न्यायसंगत व संतुलित वैश्विक महासागर शासन व्यवस्था के निर्माण के लिए तैयार है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Advertisement :

loading...