Breaking

गुरुवार, 26 मार्च 2026

चाओ लेची ने 2026 बोआओ एशिया मंच के वार्षिक सम्मेलन के पूर्णाधिवेशन में मुख्य भाषण दिया

बीजिंग, 26 मार्च (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थायी समिति के अध्यक्ष चाओ लेची ने 26 मार्च की सुबह हाईनान में 2026 बोआओ एशिया मंच के वार्षिक सम्मेलन के पूर्णाधिवेशन में भाग लेकर सही दिशा पर कायम रहकर एक साथ बेहतर भविष्य रचें नामक मुख्य भाषण दिया।

सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वांग, अजरबेजान की राष्ट्रीय असेंबली की अध्यक्ष मिली गाफारोवा, श्रीलंकाई संसद अध्यक्ष जगथ विक्रमारत्ने, कजाकस्तान के प्रथम प्रधानमंत्री रोमन स्कल्यर, मंच परिषद के अध्यक्ष बान कीमून समेत 60 से अधिक देशों व क्षेत्रों के राजनीति, व्यापार, थिंक टैंक व मीडिया के 1,600 से अधिक प्रतिनिधियों ने इसमें भाग लिया।

चाओ लेची ने कहा कि वर्तमान विश्व में शांति व विकास के प्रति विभिन्न देशों की जनता की इच्छा अधिक तीव्र हो गई है और न्याय व निष्पक्ष का अनुसरण करने की आवाज अधिक बुलंद हो गई है। इस वार्षिक सम्मेलन का मुख्य विषय साझा भविषय का निर्माण : नई स्थिति, नया मौका, नया सहयोग है, जिसका बड़ा वास्तविक महत्व है।

चाओ ने जोर देकर कहा कि विश्व, युग और इतिहास के बदलाव के सामने राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने मानवता के साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण करने की अवधारणा और वैश्विक विकास पहल, वैश्विक सुरक्षा पहल, वैश्विक सभ्यता पहल और वैश्विक शासन पहल प्रस्तुत की, जिसने सौ साल में अभूतपूर्ण बदलाव का सामना कर रहे विश्व के लिए सही दिशा दिखाई है। हमें शांति, विकास, सहयोग और साझी जीत की युगांतर धारा के अनुरूप एक साथ एशियाई घर और मानवता के साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण करना चाहिए।

चाओ ने कहा कि चीन हमेशा आर्थिक विकास और जन-जीवन के सुधार में संलग्न है और अपने विकास के साथ विभिन्न देशों का समान विकास बढ़ाता है। हम विभिन्न देशों के उद्यमों का चीनी बाजार में विस्तार करने का स्वागत करते हैं। चीन दीर्घकाल तक विदेशी निवेशकों की आकर्षक भूमि बना रहेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Advertisement :

loading...